उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सचिवालय प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए 9 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में 28 जुलाई 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया।

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सचिवालय प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए 9 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में 28 जुलाई 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए विभागों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। UP News
जारी आदेश के अनुसार संयुक्त सचिव संजीव श्रीवास्तव को यथावत राज्य विभाग में रखा गया है। वहीं आनन्द कौशिक को राज्य सम्पत्ति विभाग से आबकारी विभाग भेजा गया है। राजेश पाण्डेय को वित्त विभाग से यथावत वित्त विभाग में बनाए रखा गया है। इसी क्रम में अजीत कुमार सिंह को कार्मिक विभाग से समाज कल्याण विभाग, सत्येंद्र प्रताप सिंह को गृह विभाग से यथावत गृह विभाग तथा अवलोक प्रसाद राय को स्वास्थ्य प्रतीक्षा से खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नितिन कुमार गुप्ता को पिछड़ा वर्ग विभाग से कार्मिक विभाग, आनन्द कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग से बाह्य सहायतित परियोजना विभाग तथा लाल मणि यादव को नागरिक उड्डयन एवं जलजलन विभाग से बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है। UP News
विज्ञापन