
उत्तर प्रदेश में आज से सड़क सुरक्षा की तस्वीर बदलने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज से सड़क सुरक्षा पर अपनी सबसे सख्त पहल का आगाज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश की सड़कों पर ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ नियम लागू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी पहल पर ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान 1 से 30 सितम्बर तक सभी जिलों में एकसाथ लागू किया गया है। अब राज्यभर में बिना हेलमेट पेट्रोल पम्प पर पहुंचने वाले दोपहिया चालकों को ईंधन नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का स्पष्ट संदेश है यह महज़ दंड नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ठोस संकल्प है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नियम का पालन हर हाल में कराया जाए। UP News
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अब पूरी ताक़त झोंक रही है। प्रदेश सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग मिलकर अभियान चलाएँ और जनता को जागरूक करें। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 के मुताबिक दोपहिया चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य है, और योगी सरकार चाहती है कि इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेशव्यापी बिगुल बजा दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की खासियत यही है कि यह अभियान किसी एक जिले तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे यूपी के 75 जिलों में एकसाथ लागू हुआ है। हर जिले में जिलाधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति को सीधे जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस से लेकर परिवहन और राजस्व विभाग तक सबको सख्त आदेश हैं कि वे मिलकर इस मुहिम को सफल बनाएं। सबसे बड़ा असर पेट्रोल पम्पों पर दिखेगा। अब बिना हेलमेट पहुंचे ग्राहकों को ईंधन नहीं मिलेगा। सरकार ने IOCL, BPCL और HPCL जैसी प्रमुख तेल कंपनियों को निर्देशित कर दिया है। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी लगातार पम्पों पर निगरानी करेंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है।
योगी सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर जनता के बीच नया संदेश देना चाहती है। परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह के मुताबिक, यह पहल किसी को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि दोपहिया चालकों में सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग जल्दी ही हेलमेट पहनना शुरू कर देते हैं और ईंधन बिक्री पर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता। यूपी सरकार का मानना है कि सड़क सुरक्षा तभी मजबूत होगी जब नागरिक, प्रशासन और उद्योग मिलकर इसे अपनी जिम्मेदारी समझें। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून के साथ-साथ जनजागरूकता को भी सड़क सुरक्षा अभियान का अहम हिस्सा बनाया है। योगी सरकार का मानना है कि केवल नियम बनाकर नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलकर ही हादसों को रोका जा सकता है। इसी वजह से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जरिये टीवी, रेडियो, अखबार और सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर प्रचार चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश में पोस्टर और होर्डिंग लगेंगे जिनमें संदेश होगा—“हेलमेट जीवन का बीमा है।” सरकार का साफ संदेश है कि यह किसी और की मजबूरी नहीं, बल्कि आपकी खुद की जिंदगी की सुरक्षा है। योगी सरकार को भरोसा है कि जब पेट्रोल पम्प संचालक और आम नागरिक मिलकर नियम का पालन करेंगे, तभी यह मुहिम सड़क हादसों के आंकड़े घटाने में कारगर साबित होगी। UP News