मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ‘PDA’ की व्याख्या में ‘P’ को पाकिस्तान से जोड़ने पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए बीजेपी का अपना मतलब बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ है।

UP News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ‘PDA’ की व्याख्या में ‘P’ को पाकिस्तान से जोड़ने पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए बीजेपी का अपना मतलब बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए उसकी परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पीडीए का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा कि इसमें ‘प्रेम, दया और अपनापन’ भी शामिल है। उनके मुताबिक, समाज को जोड़ने की भावना जितनी मजबूत होगी, समाजवादी पार्टी भी उतनी ही मजबूत होगी और आने वाले समय में प्रदेश में ऐतिहासिक सरकार बनेगी। UP News
बुलेटप्रूफ जैकेट को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी जैकेट नहीं मिली है और फिलहाल उन्हें इसकी जरूरत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इसकी ज्यादा आवश्यकता है, उनसे इस बारे में पूछा जाना चाहिए। अखिलेश ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सच बोलना मुश्किल हो गया है और सच बोलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। UP News
अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दिव्यांगजनों के सम्मान और सुविधा के लिए अलग से काम किया जाएगा। इसके लिए अलग घोषणापत्र तैयार करने की बात कहते हुए उन्होंने दिव्यांग साथियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का ऐलान किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा कर चुकी है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि जिन योजनाओं को पहले भाजपा ने केवल घोषणा बताकर खारिज किया था, बाद में उन्हीं योजनाओं की राशि बढ़ाकर लागू करने की बात कही गई। UP News
महंगाई के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने और चीनी की कीमतों को लेकर भी उन्होंने सरकार से सवाल किए। अखिलेश यादव ने कहा कि चीनी महंगी होने का असर त्योहारों के दौरान मिठाइयों की कीमत पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जिन करीब 15 करोड़ लोगों को गरीब बताया जा रहा है, उनकी प्रति व्यक्ति आय कितनी है। UP News
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारियां दो स्तर पर चल रही हैं और किसी भी स्तर पर संगठन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा के सहयोगी दलों को लेकर भी अखिलेश ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपने सहयोगी दलों को सम्मान देती है तो उन्हें अधिक सीटें भी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सम्मान और हिस्सेदारी दोनों जरूरी हैं। अखिलेश यादव ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सहयोगी दलों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है और इसे वह चौधरी चरण सिंह तथा अजित सिंह के सम्मान से जोड़कर देखते हैं। UP News
विज्ञापन