डॉक्टर साहब मुझे बचा लो मैंने जहर खा लिया : रोते हुये अस्पताल पहुंचा युवक, वीडियो हुआ वायरल
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:33 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक अजीबों गरीब मामला सामना आया है । सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक युवक चिलाते हुए अस्पताल में आता है और रोते हुए कहता है 'डॉक्टर साहब मुझे बचा लो मैंने जहर खा लिया है'। वो युवक दौड़ते हुए आता है और अस्पताल कर्मी उसे स्ट्रेचर पर लेटा देते हैं। बदहवास हालत में युवक का रोते चिल्लाते हुए ये वीडियों किसी ने अपने फोन पर रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
https://twitter.com/i/status/1752221725352464478
Uttar Pradesh News
जहर खाकर युवक चिल्लाता हुआ पहुंचा अस्पताल
वीडियों में दिख रहा है कि युवक अस्पताल कर्मियों से खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। उसने चूहा मार दवाई खा ली थी। जिसे खाने के बाद वह घबरा गया और भागता हुआ अस्पताल पहुंच गया। वीडियों में चूहा मार दवाई का पैकट भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने कुर्कम के मामले में फंसाएं जाने पर आहत होकर जहर खा लिया था। लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर वो घबरा कर दौड़ता हुआ अस्पताल पहुंच और चिल्लाने लगा।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में आरोपी पडोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहादुर पुर का है जहां ,गांव कैलापुर निवासी संतेद्र कुमार ने रविवार को पड़ोसी द्वारा कुकर्म का झूठा आरोप लगाए जाने पर घर पर रखी चूहा मारने की दवाई खा ली थी। लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन उसे अस्पताल ले आए। जहां वो जान बचाने के लिए रोने और चिल्लाने लगा। और उसका यही रोने और चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसका उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।