चोरी की FIR ना लिखने पर युवक ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम
UP News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:30 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एसपी ऑफिस में सुनवाई न होने से पर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल युवक चोरी की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा था, जहां मामले की सुनवाई न होने पर युवक ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद युवक काफी देर तक एसपी ऑफिस में आग की लपटों घिरा रहा। इस दौरान युवक के बच्चे पापा-पापा चिल्ला कर लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब इस घटना के सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
UP News
न्याय की गुहार पहुंचा था एसपी ऑफिस
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की पिकअप गाड़ी एक दबंग ने छीन ली थी और पीड़ित इस के चलते एसपी पहुंचा था। न्याय न मिलने पर वह इतना ज्यादा परेशान हो गया कि उसने खुद को आग लगा ली। फिलहाल गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के शहरजहांपुर के ताहिर कांट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी पिकअप गाड़ी को एक दबंग ने छीन ली थी। इसके बाद वह थाने से लेकर एसपी दफ्तर तक चक्कर लगा रहा था। अपने परिवार के साथ वह लगातार एसपी दफ्तर आ रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे बाद वह यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया।
UP News
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
खुद को आग लगाने बाद आग की लपटों में घिरा युवक एसपी ऑफिस के अंदर भागता रहा। युवक को आग की लपटों में जलता हुआ देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक की आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उसे अपने एक्स अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने पीड़ित के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा व्यवस्था करने और आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।