
Rishikesh News : सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इसी महीने में बहन-भाई का पावन पर्व रक्षा बंधन भी आने वाला है। रक्षा बंधन से ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन बसंती बेन व उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी की एक अनोखी मुलाकात का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इकलौती बहन बसंती देवी इन दिनों अपने पति हंसमुख व परिवारजनों के साथ उत्तराखंड आई हुई हैं। शनिवार को बसंती बेन व हंसमुख ऋषिकेश के पास भगवान नीलकंठ के मंदिर में दर्शन करने गए थे। नीलकंठ मंदिर से कुछ ही दूर आगे कोठार गांव में पार्वती मंदिर गए। पार्वती मंदिर के प्रांगण में उनकी भेंट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से हुई। दोनों बहनें आपस में गले मिलीं और खूब सारी बातें की।
PM Modi की बहन बसंती बेन व सीएम योगी की बहन शशि देवी की मुलाकात के दौरान परिवारजनों ने एक साथ फोटो खिंचवाई। इसी बीच किसी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो वायरल हो गया है। नीचे लिंक में आप भी देखें वीडियो .....
https://twitter.com/ManchChetna/status/1687779820502220800?t=_3UHY5r8CjbOZEeqKo9GDA&s=08PM मोदी की बहन बसंती बेन पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आई हैं। आपको बता दें कि PM नरेन्द्र मोदी कुल 6 भाई-बहन हैं। उनके सबसे बड़े भाई सोम भाई मोदी को सोम दादा के नाम से भी जाना जाता है। सोम भाई मोदी अपने पैतृक गांव वड़नगर में एक वृद्धा आश्रम चलाते हैं। दूसरे नंबर के भाई अमृत मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरे नम्बर पर आते हैं। उनसे छोटे भाई का नाम प्रहलाद मोदी है और PM मोदी की एकलौती बहन का नाम बसंती बेन है। बहन से छोटे भाई का नाम पंकज मोदी है। बहन बसंती बेन का विवाह हंसमुख नामक व्यापारी के साथ हुआ है। बसंती बेन व हंसमुख जी इन दिनों उत्तराखंड की यात्रा कर रहे हैं।
अब आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार के बारे में बता देते हैं। योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय बिष्ट था। 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने गोरखपुर धाम मंदिर में पहुंचकर सन्यास ले लिया था। तब से वे योगी का जीवन जी रहे हैं। अजय बिष्ट यानि योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल रीजन के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फोरेस्ट रेंजर थे।
योगी आदित्यनाथ की माताजी का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ के 4 भाई और तीन बहनें हैं। पीएम मोदी की बहन बसंती बेन से मिलने वाली बहन का नाम शशि पयाल है। शशि पयाल उत्तराखंड के ही कोठार गांव के पास स्थित पार्वती मंदिर में चाय-पानी की एक छोटी सी दुकान चलाती हैं। इसी दुकान पर बसंती बेन और शशि देवी की आपस में मुलाकात हुई। दोनों बहनों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और अपने भाईयों के लिए लम्बी उम्र व स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।