Uttarakhand- चलती कार में मां और उसकी 6 साल की बेटी के साथ हुआ गैंगरेप
Mother Daughter gang raped in Haridwar
भारत
चेतना मंच
27 Jun 2022 08:38 PM
Uttarakhand- उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर एक मां और उसकी 6 साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के मुताबिक महिला और उसकी 6 साल की बेटी किसी मुस्लिम धार्मिक स्थल से अपने घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में सोनू नामक एक व्यक्ति ने उन्हें लिफ्ट ऑफर किया। कार में पहले से ही सोनू के कुछ दोस्त बैठे हुए थे। इसके बाद चलती कार में महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उन्हें एक नहर के पास फेंक दिया गया।
पीड़ित महिला ने आधी रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों मां और बेटी को रुड़की (Roorkee, Uttarakhand) सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मेडिकल जांच की गई। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला यह बताने में असमर्थ है कि कार में कितने लोग मौजूद थे। उसे बस कार चलाने वाले व्यक्ति का नाम पता था, जिसका नाम सोनू था। पुलिस महिला के इसी बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।