Uttarakhand News : जमीन में धंस रही है जोशीमठ शहर की बुनियाद, पुनर्वास करे सरकार
The foundation of Joshimath city is sinking in the ground, the government should rehabilitate
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 12:38 AM
देहरादून। जोशीमठ के निवासियों ने कहा कि शहर की बुनियाद डूब रही है, लेकिन सरकार सामूहिक पुनर्वास की उनकी गुहार पर कुछ नहीं कर रही है। ‘जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति’ के संयोजक अतुल सती ने पत्रकारों से कहा कि हम एक साल से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही है।
अतुल सती ने कहा कि जोशीमठ का आधार डूब रहा है। 500 से अधिक घरों में दरारें आ गई हैं। लोग अपने घरों को बांस के खंभे से सहारा देकर संभालने की कोशिश कर रहे हैं और चीथड़ों से ढंक रहे हैं। लेकिन, राज्य सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ रणनीतिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व का अंतिम सीमावर्ती शहर है, जो भूकंपीय क्षेत्र पांच में आता है। सती ने चेतावनी दी कि यदि भूकंप आया, तो जान-माल का भारी नुकसान होगा।
विशेषज्ञों की एक टीम ने भी कस्बे का सर्वेक्षण किया और पाया कि यह धीरे-धीरे डूब रहा है। बड़ी संख्या में घरों में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले पर चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।