69 National Film Awards: राष्ट्रीय पुरस्कारों में मची RRR सहित तेलुगु सिनेमा की धूम, अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो कृति सेनन और आलिया भट्ट बनी बेस्ट एक्ट्रेस
69 th national award
भारत
चेतना मंच
25 Aug 2023 04:06 PM
69 National Film Awards: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की 24 अगस्त को घोषणा कर दी गई है। इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तेलुगु सिनेमा का बोलबाला रहा है। बेस्ट एक्टर समेत कुल 11 अवॉर्ड्स तेलुगु सिनेमा के हिस्से आए हैं। जहाँ एक ओर राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन की फिल्म RRR ने अकेले ही छह अवॉर्ड्स अपने नाम किए, तो वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज ने 2 अवॉर्ड्स जीते।
अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, तो कृति सेनन और आलिया भट्ट बनी बेस्ट एक्ट्रेस
इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को मिला है। वो बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले पहले तेलुगू ऐक्टर बन गए हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) को प्राप्त हुआ है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड पल्लवी जोशी को और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को मिलेगा। 69 National Film Awards
बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड निखिल महाजन को गोदावरी-द होली वाटर के लिए मिलेगा। पुष्पा: द राइज के लिए देवी श्री प्रसाद और RRR के लिए एमएम किरवाणी को 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर' चुना गया है। 'कोंडा पोलम' के गाने 'धम धमा धम' के लिए चंद्र बोस ने सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड जीता है। फिल्म सरदार उधम सिंह ने भी कई श्रेणी में पुरस्कार जीते।
[caption id="attachment_110024" align="aligncenter" width="1280"] Allu Arjun[/caption]
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारीबेस्ट डायरेक्टर - निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्सबेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRRबेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्टस्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाहबेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)/ एमएम किरवाणी (RRR)बेस्ट लिरिसिस्ट- चंद्र बोस - कोंडा पोलमबेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ीबेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंहबेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंहबेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ीबेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंहबेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
69 National Film Awards: नॉन फीचर स्पेशल मेंशन
बाले बंगारा-अनिरुद्ध जाटेकर
करुवराई- श्रीकांत देवा
द हीलिंग टच-श्वेता कुमार दास
एक दुआ- राम कमल मुखर्जी
69 National Film Awards: बेस्ट फीचर फिल्म
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर
बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा काय जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
बेस्ट तमिल फिल्म- कदैसी विवासयि
बेस्ट तेलुगू फिल्म- उप्पेना