Akshaye Khanna Birthday Special- इस एक्ट्रेस की शादी का रिश्ता आया था अक्षय खन्ना के पास, फिर भी कुंवारे रह गये
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:13 AM
Akshaye Khanna Birthday Special- आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय खन्ना अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई के एक जाने-माने घराने में हुआ था। बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बेटे अक्षय खन्ना को इंडस्ट्री में पहचान उनके पिता की बदौलत नहीं, बल्कि अपनी खुद की काबिलियत पर मिली है।
बॉलीवुड की कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं, इनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
दिल चाहता है (Dil Chahta hai), ताल (Taal), हलचल (Hulchul), रेस (Race), सेक्शन 375 (Section 375), हंगामा (Hungama) और दृश्यम टू (Drishyam 2) जैसी शानदार फिल्मों में उम्दा अभिनय का प्रदर्शन कर चुके अभिनेता ने एक्टिंग के क्षेत्र में कई फिल्म फेयर और आइफा अवार्ड अपने नाम किए हैं। एक सफल कैरियर होने के बावजूद अभिनेता 48 की उम्र के हो जाने का पर भी अभी तक कुंवारे हैं।
आखिर क्यों नहीं की अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने शादी -
अभिनेता अक्षय खन्ना भी सलमान खान के नक्शे कदम पर चलते हुए अभी तक कुंवारे ही हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि इनकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं आई। इनका बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है, लेकिन कोई भी रिश्ता अधिक समय तक टिक नहीं पाया। आपको जानकर हैरानी होगी अक्षय खन्ना का नाम इंडस्ट्री के सबसे चर्चित खानदान के साथ भी जुड़ चुका है।
जी हां खबरों के मुताबिक अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna and Karishma Kapoor) कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर को अपनी जीवनसंगिनी बनाना चाहते थे। यही नहीं, खुद करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी इनसे अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे और करिश्मा का रिश्ता लेकर अक्षय खन्ना के परिवार के पास पहुंचे थे। लेकिन बाद में करिश्मा कपूर की मां बबीता ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। और ये रिश्ता होते होते रह गया।