मुंबई। ‘पान सिंह तोमर’ और ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों के पटकथा लेखक संजय चौहान का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। उनके दोस्त और फिल्म निर्माता अविनाश दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चौहान के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं।
दास ने बताया कि 'लीवर सिरोसिस' से पीड़ित 61 वर्षीय पटकथा लेखक का बृहस्पतिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। दास ने बताया कि कल रात 11.30 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्हें पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लीवर सिरोसिस के कारण वेंटीलेटर पर थे।
चौहान ने 1990 के दशक में सोनी टीवी के क्राइम ड्रामा शो 'भंवर' के साथ एक लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह पहले नई दिल्ली में एक पत्रकार थे। इसके बाद उन्होंने सुधीर मिश्रा की हिट फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए संवाद लिखे, जो 2003 में रिलीज हुई थी। उन्होंने ‘धूप’, 'सलाम इंडिया’, ‘राइट या रॉग’ और ‘आई एम कलाम’ जैसी फिल्मों के लिए भी लेखन कार्य किया था।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida