Disha Patani Birthday Special- एक्ट्रेस बनने के लिए दिशा पटानी ने छोड़ दी थी पढ़ाई, ऐसा रहा इनका सफर
भारत
चेतना मंच
13 Jun 2023 03:54 PM
Disha Patani Birthday Special- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिशा पटानी ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खूबसूरती में तो दिशा नंबर 1 हैं ही, इसके साथ उनकी फिटनेस के भी लोग दीवाने हैं। इन्हें बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म आज ही के दिन यानी 13 जून 1992 में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था। आज इनके जन्मदिन के मौके पर आइये इनके बारे में जानते हैं।
दिशा के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं और इनकी माँ हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। दिशा की बड़ी बहन भी हैं और इनकी बड़ी बहन भारतीय सेना में तैनात हैं। बचपन से तो नहीं लेकिन बाद में दिशा का रुझान ग्लैमरस दुनिया की तरफ ज्यादा हो गया जिसके चलते इन्होंने यही राह पकड़ ली। 2013 में दिशा ने फेमिना मिस इंडिया इंदौर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद 2015 में दिशा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इन्होंने तेलुगु फ़िल्म से शुरुआत की थी और इनकी पहली फ़िल्म 'लोफर' थी। इसके बाद ही दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक एलबम (जिसका नाम 'बेफिक्रा' था) में नज़र आई थीं।
Disha Patani Birthday Special-
मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई-
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बचपन में दिशा का सपना एक साइंटिस्ट बनने का था। इसके लिए इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई भी की है। कॉलेज के दौरान ही दिशा ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ गईं और उन्होंने अपने करियर की राह को पूरी तरह बदल लिया। बीटेक के दौरान ही इन्होंने ऑडिशन दिया था और इनका सेलेक्शन हो गया था। जिसके बाद इन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया था और मॉडलिंग में करियर बनाने निकल पड़ी थीं।
बॉलीवुड में हुई एंट्री-
दिशा पटानी (Disha Patani) ने बॉलीवुड में एंट्री फ़िल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। इस फ़िल्म में दिशा ने कोई बहुत ज्यादा रोल तो नहीं किया था, लेकिन उनके थोड़े से रोल में ही लाखों लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे। इसके बाद ही दिशा की किस्मत चमक गई और वो एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में नज़र आई। एक्टिंग के साथ ही दिशा का डांस भी लोगों को खूब पसंद आता है।