Helen Birthday Special- सलमान खान की सौतेली माँ हेलेन की टूट गई थी पहली शादी
भारत
चेतना मंच
21 Nov 2022 01:35 PM
Helen Birthday Special- हेलेन को बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल के नाम से जाना जाता है। 70-80 कि दशक में हेलेन ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीता हुआ था। हेलेन के लटके झटके हर किसी को काफी पसंद आते थे। आज हेलेन अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं। आइये इनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनके जीवन के बारे में।
● बर्मा में हुआ था हेलेन का जन्म-
हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। दरअसल हेलेन की जो मां थीं वो मूल रूप से बर्मा की रहने वाली थीं। हेलेन के पिता का निधन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुआ था। हेलेन के परिवार में उनकी मां, एक भाई और एक सौतेली बहन थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जब बर्मा पर जापान का कब्ज़ा हुआ तो उस समय हेलेन के परिवार ने भारत में आकर मुंबई शहर में घर बसाने का फैसला लिया।
बर्मा से जब हेलेन (Helen) का परिवार रवाना हुआ तो उन्हें रास्ते में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बीच बीच ने ग्रामीण हेलेन के परिवार की सहायता करते और उन्हें खाने- पीने के लिए चीजें दिया करते थे। हेलेन की मां गर्भवती थीं और ऐसा बताया जाता है कि उनकी माता का बीच रास्ते में ही गर्भपात हो गया था। मुंबई शहर अभी भी बहुत दूर था जिसकी वजह से हेलेन की मां ने फैसला लिया कि वो लोग कोलकाता में ही रुकेंगे और वहीं पर उनकी मां ने एक नर्स के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। कोलकाता में ही हेलेन के भाई बहनों की पढ़ाई हुई और इसी दौरान हेलेन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई। कुकु फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करते थे। कुकु ने ही हेलेन को फिल्मों में डांसर के रूप में नौकरी दिलवाई थी। फिर तो फिल्मों में कदम रखते ही हेलेन ने आग लगा दी और सबको अपनी अदाओं का दीवाना बना लिया।
● 27 साल बड़े डायरेक्टर से की शादी-
हेलेन की सबसे बड़ी फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' साबित हुई। इस फ़िल्म में एक गाना था 'मेरा नाम चिन चिन चु' जिसने हेलेन की किस्मत को बदलकर रख दिया। इस गाने से हेलेन बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गई। हेलेन का डांस तो बेहतरीन था ही, इसके साथ उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हुआ करते थे। जब भी वो घर से निकलती थीं तो बुर्का पहनकर निकलती थी। हेलेन (Helen) ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर से 1957 में शादी की थी। उनकी यह शादी उनके 35वें जन्मदिन पर टूट गई थी। दरअसल ने हेलेन ने खुद ही अपने पति को तलाक दिया था। हेलेन उनकी फिजूलखर्ची से परेशान थीं इसीलिए उन्होंने तलाक दे दिया। इसके बाद वो बिल्कुल अकेले पड़ गई थी। फिर 1962 में उनकी मुलाकात सलमान के पिता से हुई। सलमान के पिता हेलेन को देखते ही उन पर फिदा हो गए थे और फिर बाद में दोनों ने शादी कर ली। शुरुआत में हेलेन को किसी ने भी नहीं अपनाया था क्योंकि सलीम खान पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन बाद में सलमान और बाकी सब ने हेलेन को अपना लिया।