Parineeti Chopra Birthday Special- हरफनमौला परिणीति चोपड़ा रह चुकी हैं ऑल इंडिया टॉपर
भारत
RP Raghuvanshi
22 Oct 2022 01:17 PM
Parineeti Chopra Birthday Special- बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं परिणीति चोपड़ा। इनके लाखों फैंस मौजूद हैं। इनको आज किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। बच्चा- बच्चा इनको जानता है। आज परिणीति का 34वां जन्मदिन है। एक्टिंग में तो परिणीति ने प्रसिद्धि हासिल की ही है। इसी के साथ ही इन्होंने और भी क्षेत्रों में अपना टैलेंट दिखाया है और यही नहीं ये ऑल इंडिया टॉपर भी रह चुकी हैं।
पढ़ाई में थीं अव्वल-
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पढ़ने में बहुत ज्यादा अच्छी थीं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में इन्होंने न केवल स्कूल या जिला बल्कि ऑल इंडिया में टॉप किया था। इनकी इस कामयाबी के लिए उस समय भारत के राष्ट्रपति के द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया गया था। फिर महज 17 साल की उम्र में ही परिणीति ट्रिपल होनर्स करने के लिए मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल के लिए रवाना हो गई थी। इसके बाद जब इन्हें डिग्री हासिल हो गयी थी तो इन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर भी काम किया था। फिर जब 2009 में आर्थिक मंदी का दौर आया तो परिणीति को वापस लौटना पड़ा।
एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी हैं माहिर-
इनकी एक्टिंग के बारे में तो हर कोई जानता है। परिणीति (Parineeti Chopra) की एक्टिंग सबका दिल जीती है और हर कोई इनकी एक्टिंग का दीवाना है। एक्टिंग के साथ- साथ इन्हें गाना गाने का भी शौक है और हम आपको बता दें कि परिणीति बहुत अच्छा गाना गाती हैं। इन्होंने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में गाना गाया है।
इसके अलावा बचपन से ही परिणीति सैफ अली खान की बहुत बड़ी फैन हैं। सैफ अली खान को ये काफी ज्यादा पसंद करती हैं। इन्होंने करीना कपूर के सामने भी इस बात का कई बार जिक्र किया है।