
बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा अकेले ही दिल्ली पहुंची है उनके साथ उनके पति निक नजर नहीं आए। प्रियंका चोपड़ा के अलावा अमेजॉन कंपनी के एक्सक्यूटिव थॉमस ड्राचकोविच (Thomas Drachkovitch) भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिंग सेरेमनी (Parineeti-Raghav Engagement) में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक इन दोनों के अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक करण जौहर भी शामिल होंगे। बॉलीवुड के कई अन्य बड़े सितारों का भी इस फंक्शन में शरीक होना तय है। राजनीति जगत से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इन दोनों की सगाई का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस सगाई समारोह में लगभग 150 से 200 लोगों के शामिल होने की संभावना है।View this post on Instagram