Siddharth Shukla Birthday Special- डेली सोप से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक सिद्धार्थ शुक्ला ने जमाया था अपना सिक्का
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 01:50 PM
Siddharth Shukla Birthday Special- बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन 12 दिसंबर 1980 में हुआ था। सिद्धार्थ का जन्म महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में ही हुआ था। सिद्धार्थ बहुत छोटी उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए मगर उन्होंने इतनी कम उम्र में सभी को अपना दीवाना बना लिया था। आज भी सिद्धार्थ सभी के दिलों में जिंदा है। आज इनकी बर्थ एनिवर्सरी पर आइये इनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला है। उनके पिता एक सिविल इंजीनियर हैं। उनकी माता का नाम रीता शुक्ला है। उनके साथ उनकी दो बहनें भी हैं। मूल रूप से सिद्धार्थ का परिवार उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। सिद्धार्थ ने पढ़ाई में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है। उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ- साथ एक्टिंग में भी इंटरेस्ट था। जिसके चलते उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना।
डेली सोप से की करियर की शुरुआत-
सिद्धार्थ (Siddharth Shukla acting Career) ने अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत डेली सोप 'बाबुल का आंगन छूटे न' से की थी। ये शो 2008 में टीवी पर आया था। इसके बाद सिद्धार्थ ने काफी सारे सीरियल में काम किया। वो 'ये अजनबी', 'लव यू ज़िंदगी' और 'बालिका वधू' में नज़र आए। 2012 में आया शो बालिका वधू उनके लिए बहुत बेहतर साबित हुआ। इसमें उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में 2013 में भी उन्होंने खूब तहलका मचाया। इसके साथ 'खतरों के खिलाड़ी' में भी सिद्धार्थ नज़र आ चुके हैं। रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
सिद्धार्थ (Siddharth Shukla in Bollywood) ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत को आजमाया है। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में उन्हें सपोर्टिंग रोल मिला था और उन्होंने बखूबी इन किरदार को निभाया था। बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी सिद्धार्थ ने अपने नाम की थी। यहीं से उनका नाम शहनाज गिल के साथ जोड़ा गया था। फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। दोनों का साथ में एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।