Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में वैश्य समाज से जुड़ा एक गुप्ता परिवार A3R Mushroom Farms के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्ष-2021 से पहले इस गुप्ता परिवार को कोई जानता ही नहीं था। ऋषभ गुप्ता तथा आयुष गुप्ता द्वारा शुरू किए गए A3R Mushroom Farms की पहचान आज दूर-दूर तक पहुंच गयी है।
Rishav Gupta इस बिजनेस से पहले दुबई में काम करते थे, पर जब विश्व में COVID 19 की बीमारी फैली तो ऋषभ भारत वापस लौट आए थे। भारत आने के बाद ऋषभ ने अपने परिवार के 3 Acre Land पर ऑर्गेनिक फार्मिंग करनी शुरू की क्योंकि फार्मिंग में ऋषभ का पहले से ही इंटरेस्ट था।
ऋषभ ने जब फार्मिंग करनी शुरू की थी, उसी समय उनके भाई आयुष ने अपना BBA का कोर्स भी पूरा कर लिया था। इसी कारण ऋषभ ने अपने भाई आयुष को ऑर्गेनिक फार्मिंग में जोड़ लिया था और फिर दोनो भाइयों ने मिलकर सबसे पहले खीरे की खेती करनी शुरू की। हालांकि खीरे के खेती में इन्हे अधिक सफलता नही मिलती, इसी कारण दोनो भाइयों ने मिलकर मशरूम की Farming करनी शुरू की। भारत में मशरूम की Farming करनी आसान नहीं होती क्योंकि भारत का मौसम मशरूम के लिए अनुकूल नहीं होता हैं, इसलिए दोनो भाइयों ने इंटरनेशनल एक्सपर्ट से मशरूम की फार्मिंग के बारे में ट्रेनिंग लेनी शुरू की। जिसके बाद दोनो भाइयों ने बटन मशरूम की खेती के लिए कोल्ड चैंबर और अलग अलग फैसिलिटी बना ली और मशरूम की खेती इन्होंने अच्छे तरीके से शुरू कर दी।