Business News : गेमिंग राजस्व पर जीएसटी लगाते हैं ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले देश : रिपोर्ट
Countries promoting online gaming industry impose GST on gaming revenue: Report
भारत
चेतना मंच
15 Dec 2022 11:03 PM
नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले अधिकांश देश ‘कुल गेमिंग आय (जीजीआर)’ या ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल द्वारा लिए जाने वाले पूरे शुल्क पर कर लगाते हैं। विधि फर्म लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन ने एक रिपोर्ट में यह बात कही।
Business News
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश जीजीआर कर मॉडल को अपनाने के लिए प्रस्ताव ला रहे हैं। इन देशों में इस समय कारोबार कर का मॉडल है। लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन ने कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर इस समय जीजीआर मॉडल के आधार पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लागू है। इससे प्रतिवर्ष 2,200 करोड़ रुपये से अधिक कर मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले ज्यादातर देश जीजीआर पर कर मॉडल का पालन करते हैं।
भारत में जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के लिए मौजूदा जीएसटी दर और मूल्यांकन पद्धति में बदलाव पर विचार करने के लिए मंत्रियों की एक समिति (जीओएम) का गठन किया है। माना जा रहा है कि जीओएम ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है। ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है। यह कर सभी तरह के गेम पर लागू हो सकता है, चाहे उसमें कौशल शामिल हो या सिर्फ किस्मत के आधार पर जीत-हार तय होती हो।
Business News
फर्म के कार्यकारी भागीदार एल बद्री नारायणन ने कहा कि विश्वस्तर पर देश ऐसी प्रगतिशील कर प्रथाओं को अपना रहे हैं, जिनसे उद्योग और सरकार दोनों को फायदा मिले। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक 17 दिसंबर को होने जा रही है, जिसमें इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।