Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, सेंसेक्स 507 अंक धड़ाम
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:35 AM
Stock Market: शुरुआती कारोबार में आज घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो चुका है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 507.72 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट करने के बाद 67,089.12 अंक पर पहुंचकर ट्रेंड हो रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 147.55 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट करने के बाद 19,985.75 अंक के स्तर पर पहुंचकर कारोबार जारी था. इस प्रकार निफ्टी 20 हजार अंक के नीचे आ गया. शुरुआती कारोबार में इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर में चार फीसदी और एचडीएफसी बैंक में तीन फीसदी तक की टूट देखी गई.
Sensex पर आज (Stock Market) एचडीएफसी बैंक के साथ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, बजाज फिनजर्व, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक कीमेंट, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, टीसीएस, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया था.
Canada: भारत के एक्शन लेते ही नरम पड़े कनाडा के तेवर, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कही ये बातइन शेयरों में हुई बढ़त
सेंसेक्स पर आज लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा में हरे निशान के साथ ट्रेडिंग हो गया था.
गिफ्ट निफ्टी में भी हुई गिरावट
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी में 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट करने के बाद 20,089 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सपाट होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन में ही सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट देखने को मिली. निफ्टी गिरकर 19,985 अंक के नीचे पहुंच गया था.
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी में 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट करने के बाद 20,089 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था. इससे संकेत मिल रहे थे कि शेयर मार्केट शुरुआत सपाट हो सकती है. हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन में ही सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट हो गई. निफ्टी गिरकर 19,985 अंक के नीचे पर पहुंच गया. जिसकी वजह से लगातार निवेशकों को झटका लगा है.