
Stock Market: ब्रोकरेज हाउस ने अपनी सलाह दी है, कहा कि बीते हफ्ते निफ्टी 18267 और सेंसेक्स 61797 के उच्च स्तर तक पहुंचा था। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 5527.76 करोड़ रुपये की खरीदारी की, हालांकि, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 2735.25 करोड़ रुपये की बिकवाली की, टेक्निकल आधार पर निफ्टी का ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने अगले तीन महीने के लिए मिनीरत्न कंपनी National Fertilizer Limited में खरीद की सलाह दी है।
ब्रोकरेज ने कहा कि इस स्टॉक में अगले 3 महीने में अच्छी कमाई हो सकती है। बीते हफ्ते यह स्टॉक 83.75 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ब्रोकरेज ने इसके लिए 96 रुपये का टारगेट दिया है जो बीते हफ्ते के क्लोजिंग के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा है। 79-83 रुपये के दायरे में इस स्टॉक को खरीद की सलाह दी है। गिरावट की स्थिति में 74 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी है।
बीते एक दशक से National Fertilizers का स्टॉक 80 रुपये के रेंज को तोड़ने का लगातार प्रयास कर रहा था। 2011 के बाद पहली बार इस स्टॉक ने 80-85 रुपये के कंसोलिडेशन रेंज को मजबूती से ब्रेक किया है। यही वजह है कि ब्रोकरेज अब स्टॉक को लेकर काफी बुलिश है।
National Fertilizers का शेयर बीते हफ्ते 83.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 89.70 रुपये और न्यूनतम स्तर 38.20 रुपये है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 4100 करोड़ रुपए के करीब है। बीते एक हफ्ते में इस स्टॉक में 6.21 फीसदी का उछाल आया है। एक महीने में करीब 12 फीसदी, तीन महीने में करीब 39 फीसदी, एक साल में 53 फीसदी और तीन साल में 245 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
नोट : यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है। ये चेतना मंच के विचार नहीं हैं। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।