विज्ञापन
WhatsApp Username Kaise Set Kare: अगर आप भी जानना चाहते हैं कि WhatsApp Username Reservation क्या है, इसे कैसे सेट किया जाता है, यूजरनेम कब एक्टिव होगा और इससे जुड़े सबसे जरूरी सवालों के जवाब क्या हैं तो यह पूरी जानकारी आपके लिए है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है जिसकी मदद से अब लोग अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे। इस फीचर का मकसद लोगों को अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी WhatsApp पर संपर्क करने का एक नया तरीका देना है। हालांकि, इस फीचर को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है और सरकार ने इसके रोलआउट पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही कंपनी से तीन दिन के भीतर जवाब भी मांगा गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि WhatsApp Username Reservation क्या है, इसे कैसे सेट किया जाता है, यूजरनेम कब एक्टिव होगा और इससे जुड़े सबसे जरूरी सवालों के जवाब क्या हैं तो यह पूरी जानकारी आपके लिए है।
अब तक WhatsApp पर किसी व्यक्ति से जुड़ने के लिए उसका मोबाइल नंबर होना जरूरी था। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे। यह यूजरनेम @ सिंबल के साथ शुरू होगा जैसे @Name123। यह आपके डिस्प्ले नेम से अलग होगा। डिस्प्ले नेम कई लोगों का एक जैसा हो सकता है लेकिन यूजरनेम पूरी तरह यूनिक होगा। आसान भाषा में कहें तो एक यूजरनेम सिर्फ एक ही व्यक्ति इस्तेमाल कर सकेगा।
WhatsApp Username Reservation की शुरुआत के साथ ही यह फीचर चर्चा का विषय बन गया है। कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू की है, लेकिन इसके रोलआउट को लेकर विवाद भी सामने आया है। इसी वजह से सरकार ने फिलहाल इस फीचर के रोलआउट पर रोक लगा दी है और कंपनी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
यूजरनेम रिजर्व करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें और सेटिंग्स में जाएं। वहां अपनी प्रोफाइल पर टैप करें। प्रोफाइल खोलने के बाद आपको Username का विकल्प दिखाई देगा जिसके नीचे Reserve Username का ऑप्शन मिलेगा। अब आप अपनी पसंद का यूजरनेम दर्ज कर सकते हैं। यदि आपका चुना हुआ यूजरनेम पहले से किसी और ने ले रखा है तो WhatsApp आपको दूसरे विकल्प भी सुझाएगा। आप उन सुझावों में से किसी एक को चुन सकते हैं या फिर अपनी पसंद के अनुसार दूसरा यूनिक यूजरनेम बना सकते हैं। सही यूजरनेम मिलने के बाद उसे सेव कर दें।
यह भी पढ़ें: WhatsApp लेकर आया सबसे दमदार फीचर, अब बिना नंबर होगी चैट
कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि एक बार यूजरनेम रिजर्व करने के बाद क्या उसे बदला जा सकता है। WhatsApp के FAQ के अनुसार इसका जवाब हां है। यूजर अपनी इच्छा के अनुसार अपना रिजर्व किया हुआ यूजरनेम कभी भी बदल सकते हैं या पूरी तरह हटा भी सकते हैं। हालांकि, अगर कोई यूजर अपना पुराना यूजरनेम छोड़ देता है, तो वह किसी दूसरे व्यक्ति के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसलिए यूजरनेम बदलने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि बाद में वही नाम दोबारा मिले इसकी कोई गारंटी नहीं होगी।
WhatsApp ने इस सवाल का भी साफ जवाब दिया है। जब तक आपका यूजरनेम एक्टिव नहीं होता, तब तक कोई भी व्यक्ति आपका रिजर्व किया हुआ यूजरनेम नहीं देख पाएगा। जैसे ही आपका यूजरनेम एक्टिव होगा तब जिन लोगों के पास आपका मोबाइल नंबर सेव नहीं है उन्हें आपका यूजरनेम दिखाई देने लगेगा।
WhatsApp ने बताया है कि जब आपका रिजर्व किया गया यूजरनेम एक्टिव हो जाएगा तब आपको ऐप के अंदर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आप नए लोगों से जुड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर देने के बजाय केवल अपना यूजरनेम शेयर कर सकेंगे। जिन लोगों के पास आपका नंबर पहले से सेव नहीं होगा उनके लिए आपका फोन नंबर छिपा रहेगा और वे आपके यूजरनेम के जरिए ही आपसे संपर्क कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: दूसरे शहर में बैंक अकाउंट शिफ्ट कर रहे हैं? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
कई यूजर्स दोनों चीजों को एक जैसा समझ लेते हैं जबकि ऐसा नहीं है। डिस्प्ले नेम वह नाम होता है जो आपकी प्रोफाइल पर दिखाई देता है और इसे कई लोग एक जैसा रख सकते हैं। दूसरी तरफ यूजरनेम पूरी तरह यूनिक होगा और किसी दूसरे व्यक्ति के पास वही यूजरनेम नहीं हो सकता। यही वजह है कि भविष्य में यूजरनेम किसी व्यक्ति की अलग पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
WhatsApp का यह फीचर उन लोगों के लिए खास माना जा रहा है जो हर किसी के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा नहीं करना चाहते। यूजरनेम एक्टिव होने के बाद लोग अपना नंबर बताए बिना भी दूसरे लोगों को WhatsApp पर संपर्क करने का तरीका दे सकेंगे। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा पूरी तरह लागू नहीं हुई है और सरकार की ओर से रोलआउट पर रोक लगाए जाने के कारण आगे की प्रक्रिया कंपनी के जवाब के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन