Madhya Pradesh : मुरैना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या, तीन घायल
Six members of the same family killed, three injured in Morena
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:52 AM
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में तीन लोगों घायल हो गए।
पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है। सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई। मारे गए तीनों पुरुष और तीनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं।
हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर सक्सेना ने कहा कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के रिश्तेदारों पर कुछ साल पहले आरोपियों के परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने का आरोप है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।