New Delhi News : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मारी
Head constable and his wife shot dead in Delhi's Burari area
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:02 PM
नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात पौने 10 बजे के आसपास हुई, जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था।
खतरे से बाहर है दंपत्ति
अधिकारी के मुताबिक, हमलावर हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में हेड कांस्टेबल के पेट में गोली लगी है। जबकि उसकी पत्नी की ठोड़ी में चोट आई है। हालांकि, दोनों अब खतरे से बाहर हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अधिकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में जुटी हुई है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।