
Dadri News (चेतना मंच)। दादरी तहसील गौतमपुरी मोहल्ला निवासी प्रिया ने इंटरमीडिएट परीक्ष में 92.4 अंक प्राप्त करने पर उम्मीद संस्था एवं भाकियू अंबावता ने फूल माला पहनाकर बधाई दी।
उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि बिटिया को अपने सपने पूर्ण करने में पुस्तकों या अन्य किसी प्रकार की आवश्यकता पढ़ती है तो उम्मीद संस्था समय-समय पर बिटिया का मनोबल बढ़ाती रहेगी। अंबावता संगठन के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपबास ने कहाकि बिटिया ने इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। उसके लिए उसके दादी, दादा और माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है।
इस मौके पर रूप से अंशु पंडित, जागेश कुमार, अनिल प्रधान, प्रियंका जैन, किसान नेता राजकुमार रूपबास, डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर, प्रदीप कुमार बैनामा लेखक, करुणा देवी, रामप्रताप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।