
Gautam Buddha Nagar: जीएसटी सर्वे एवं छापेमारी के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जीएसटी कमिश्नर से मुलाकात की और जीएसटी सर्वे व छापेमारी से कारोबारियों को हो रही समस्या से अवगत कराया। इस दौरान जीएसटी कमिश्नर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एनसीआर अध्यक्ष एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील गुप्ता के नेतृत्व सैकड़ों व्यापारी जीएसटी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुनील गुप्ता ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे एवं छापो से उद्यमियों एवं व्यापारियों में व्यापक भय एवं अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। जिस कारणवश बहुत सारी मंडियां व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ थे।
[caption id="attachment_48972" align="alignnone" width="750"]
Gautam Buddha Nagar[/caption]
सुनील गुप्ता जी ने कहा कि व्यापार मंडल कभी भी अपंजीकृत व्यापारियों को प्रोत्साहन नहीं देता है, लेकिन छोटे स्तर के व्यापारी जो जीएसटी के पंजीकरण प्रक्रिया में नहीं आते हैं, उन पर की जा रही इस कार्यवाही का विरोध करता है। व्यापार मंडल प्रदेश सरकार एवं विभाग की राजस्व बढ़ाओ नीति के साथ है, लेकिन यह कार्य उद्यमियों एवं व्यापारियों का सहयोग लेकर की जानी चाहिए ना कि सर्वे एवं छापों के नाम पर उनको भयभीत अथवा उत्पीड़ित करके की जानी चाहिए। इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नए पंजीकरण अभियान को चलाने में गौतम बुध नगर का उद्यमी एवं व्यापारी गण विभाग का पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।
इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सेक्टर 9 एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, महासचिव सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विक्रम सेठी, फूल सिंह यादव, सचिव गोविंद अग्रवाल, संगठन महामंत्री मनोज गुप्ता, सचिव राहुल भाटिया, युवा अध्यक्ष अमित पोरवाल, तनवीर चौधरी, मनोज गुप्ता एडवोकेट, सचिव राघव बंसल, श्रीमती रेनू बाला शर्मा, श्रीमती सीमा रावत, श्रीमती संतोष, एचके सरदाना, विकास गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, जग भूषण गर्ग, दादरी से सचिन गोयल, बिलासपुर से गोपाल के बजाज, दनकौर से महेंद्र कुमार शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।