Greater Noida News : आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ओरियंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन
Orientation program organized in ITS Engineering College
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:30 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को एमबीए 14वें फ्रेशर बैच 2020-22 के ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर सना वकील के स्वागत और ब्रीफिंग के साथ हुआ।
Greater Noida News :
कॉलेज में एमबीए के एचओडी सचिन सिन्हा ने यूनिक सेलिंग प्रपोजल पर सत्र लिया। कालेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने बिजनेस मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और लीडरशिप के बारे में कई बातें बताई, जो एमबीए करने के बाद उन्हें अपने परिवार और समाज और देश के प्रति योगदान देने में मदद कर सकती है।
डॉ. श्रुति सिन्हा ने बताया कि एमबीए स्नातकों के लिए 'उद्योग की अपेक्षाएं' पर एक अद्भुत सत्र लिया। छात्रों के लिए व्यावहारिक सीखने के दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया, उन्होंने उद्योग के वर्तमान परिदृश्य पर भी चर्चा की। बाहरी उद्योग विशेषज्ञ सुनील रैना ने 'एमबीए स्नातकों के लिए सफलता का मंत्र' पर एक व्याख्यान दिया। इंडस्ट्री के उदाहरणों के साथ अपने वास्तविक जीवन के अनुभव को साझा किए। अगले दिन आने वाले सत्र के लिए छात्रों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।