
ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ रही एक्सप्रेस वे पर सेक्टर—129 के सामने एक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उन्ही के साथ दूसरी कार में मौजूद परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों के मुताबिक दो युवकों मानव मित्तल और प्रशान्त को नोएडा के जेपी अस्पताल और गौरव शर्मा, साहिल व अभिनव शर्मा को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ये लोग बुलंदशहर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक बेटे को कनाडा जाना था। उसकी फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थी, उसे छोड़ने के लिए ही परिजन जा रहे थे। बताया जाता है कि क्रैश बीम बैरियर से टकराकर कार पलटी।