Noida News : एमिटी की छात्रा ने किसानों के लिए बनाया ‘एग्रो व्हीकल’
Amity student made 'agro vehicle' for farmers
भारत
चेतना मंच
16 May 2023 07:39 PM
नोएडा। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार के कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी चौहान ने पोर्टेबल उपकरणों के साथ सौर उर्जा से चलने वाला एक एग्रो व्हीकल ‘एसओ-एपीटी’ बनाया है। यह वाहन कृषकों के लिए बहुपयोगी और किफायती होगा, जो उनकी लागत को कम करके विकास में सहायक होगा।
किसानों के लिए बेहद लाभकारी
‘एसओ-एपीटी’ शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ कृषि उपयोग के लिए एक बहुक्रियाशील और सौर उर्जा संचालित वाहन है, जो किसानों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। इसका उपयोग चारा काटने की मशीन, केन्द्रापसारक पंप, रोशनी और मोबाइल चार्जिंग को संचालित करने के लिए किया जा सकता है। 60 किमी की दूरी को कवर करने की क्षमता के साथ, पूरी तरह से चार्ज बैटरी और 400 किलोग्राम की भार वहन क्षमता और कम और उच्च गति विनियमन जैसे विशेष सुविधाओं के साथ वाहन का उपयोग बीज बुवाई, छिडक़ाव, सिंचाई, खेत खोदने के लिए किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कृषि जरूरतों को पूरा करने की क्षमता इसकी उपयोगिता का उच्च बनाती है। पूरी तरह से सौर उर्जा से संचालित होने के कारण, वाहन की दैनिक परिचालन लागत लगभग शून्य हो जाती है। कम पुर्जों के कारण रखरखाव लागत भी नगण्य है। यह वाहन कम कीमत पर उपलब्ध होगा और किसानों के लिए किफायती होगा।
प्रगति मैदान में प्रदर्शित किया गया था यह वाहन
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार की छात्रा सुहानी चौहान ने बताया कि मैंने अपने देश में किसानों की परेशानियों को समझा और इसी ने मुझे इस अनोखे कृषि वाहन का अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। लगभग 85 प्रतिशत किसान आर्थिक रूप से कमजोर है। यह वाहन उनकी उपज बढ़ाने और उत्पादन लागत को कम करने में सहायक होगा। सुहानी चौहान ने बताया कि अपने शिक्षकों द्वारा लगातार मार्गदर्शन, निर्देश, सलाह और मुझे पर उनके विश्वास के कारण इस नवाचार को बनाने में सफल हुई हूं। 11 से 14 मई के दौरान प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023 के दौरान अपने अग्रणी नवाचार ‘एसओ-एपीटी’ का प्रदर्शन किया गया, जो कि मेरे लिए एक सपने का सच होने जैसा था।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।