इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कुछ ऐसा करने वाला है.. उद्यम जगत रह जाएगा हैरान!
गाजियाबाद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 50 से भी अधिक उद्यमी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे लखनऊ के उद्यम जगत में सरकार में बैठे शासन प्रशासक के लोग उसे मानने को हो जाएंगे मजबूर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:08 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद उद्यम जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 50 से भी अधिक उद्यमी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे लखनऊ के उद्यम जगत में सरकार में बैठे शासन प्रशासक के लोग उसे मानने को हो जाएंगे मजबूर। और बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस बड़े हैरतअंगेज कारनामे के साक्षी होंगे। यह मामला इंडियन इंडस्ट्रीज संगठन की संवाददाता बैठक में सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
30 नवंबर को लखनऊ में उद्यम जगत के महासम्मेलन की तैयारी
इंडियन इंडस्ट्रीज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि राजधानी लखनऊ में 30 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में पूरे प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उपक्रम के उद्यम व्यापारियों का महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के उद्यमी तो हिस्सा लेंगे ही इसके साथ ही इसमें राजधानी दिल्ली मुंबई आदि के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उपक्रम सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर को लखनऊ में यह महासम्मेलन कराया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई टुवर्ड्स इंडस्ट्री है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सुनेंगे उद्यमों की समस्याएं और करेंगे समाधान
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि हम प्रदेश और जिला स्तर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम के सभी उद्योगों की तमाम समस्याओं को लेकर उनके समाधान के लिए उद्यम महासम्मेलन में पहुंच रहे हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सभी उद्योगों के जिला स्तर की समस्याओं को संकलित किया है और छोटी से छोटी समस्या को समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा जिन पर विभिन्न विषयों पर सफल उद्योगों के साथ चर्चा करके समाधान हेतु सरकार की नीतिगत योजना में कनेक्शन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
Ghaziabad News in hindi
शासन प्रशासन की होगी भागीदारी
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उपक्रम उद्यम मंत्री राकेश सचान एवं सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। उद्यम जगत की सरकारी नीतिगत योजनाओं में त्रुटियां दूर करने एवं उद्यम जगत की समस्याओं का महासम्मेलन में समाधान किया जाएगा। उद्यमी नीरज सिंघल ने बताया कि जब सरकारी योजनाएं बनती हैं तो उनमें निचले स्तर की नीतिगत योजनाओं में जो कमियां छूट जाती हैं उन्हें उद्यम जगत के व्यापारी इस महासम्मेलन में प्रस्तुत करके उन्हें ठीक करने के लिए समस्या और समाधान विषय पर चर्चा करते हैं। पिछले वर्ष 9 वर्षों से लगातार उद्यम जगत और संयुक्त सरकार के बीच यह महासम्मेलन होता है।
लगभग 100 प्रतिनिधि गाजियाबाद से उद्यम महासम्मेलन में लेंगे हिस्सा
उन्होंने बताया कि 50 रजिस्ट्रेशन उद्यम जगत के सम्मेलन में जाने के लिए अभी तक कर लिए गए हैं और लगभग 100 रजिस्ट्रेशन की उम्मीद की जा रही है। इसमें अधिक से अधिक उद्यमी सम्मेलन में भाग ले सकते हैं, ताकि वह निचले स्तर की किसी भी समस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्याओं के निदान के लिए मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर सकें।
महत्वपूर्ण बात
सूक्ष्म एवं लघु व मध्यम उद्योग जगत की सभी समस्याओं और समाधान को लेकर 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उद्यम महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी खबर यह है कि इसमें उद्यम जगत सरकार के नीतिगत योजनाओं में उद्यम जगत के लिए जो त्रुटियां रह जाती है उन्हें ठीक करके उद्यम जगत की समस्याओं के समाधान हेतु निचले स्तर की समस्याओं का संकलन मुख्यमंत्री को पेश करेंगे। और मुख्यमंत्री नीतिगत योजनाओं में समस्याओं के समाधान के लिए त्रुटियां दूर कर उन्हें अनुकूल सुविधा दिलाने के लिए अपनी मोहर लगाएंगे।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।