REPUBLIC DAY PARADE: खराब दृश्यता बनी फ्लाई पास्ट के आनंद में बाधक
REPUBLIC DAY PARADE
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:50 AM
REPUBLIC DAY PARADE: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोहरे की घनी चादर के कारण दृश्यता का स्तर कम होकर करीब 800 मीटर होने की वजह से परेड देखने आए लोग फ्लाई-पास्ट का पूरी तरह आनंद नहीं उठा सके। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान हर साल फ्लाई-पास्ट आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 287 के स्तर पर था जो बुधवार को शाम चार बजे के 160 के स्तर के बाद, तेजी से बिगड़ा है।
[caption id="attachment_62354" align="alignnone" width="300"] REPUBLIC DAY PARADE[/caption]
देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाई-पास्ट में 50 विमानों ने भाग लिया। इनमें राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ सी-130 सुपर हरक्युलिस तथा सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शामिल थे।
REPUBLIC DAY PARADE
परेड के दौरान लोग अपने मोबाइल कैमरे से इस रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे को कैद करना चाह रहे थे, लेकिन आसमान में कोहरे और धुंध की चादर के कारण ऐसा नहीं हो सका। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 287 के स्तर पर था जो बुधवार को शाम चार बजे के 160 के स्तर के बाद, तेजी से बिगड़ा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 600 मीटर था जो पूर्वाह्न 11 बजे सुधरकर 800 मीटर हो गया।