आखिर तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने यह कदम क्यों उठाया? क्या इस कार्रवाई का असर मार्च के आयोजन पर पड़ेगा ? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद उनके समर्थकों और आयोजकों का अगला कदम क्या होगा ?
.webp?v=1792150472515)
Delhi News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, वह कनॉट प्लेस की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें मार्च निकालने से बचने की अपील की थी और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के संबंध में नोटिस भी दिया था। Delhi News
यह भी पढ़ें : युवा व्यापार मंडल ने कर दिया बड़ा ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में दिल्ली में होगी महारैली
CJP के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लोगों से सेंट्रल पार्क की ओर जाने से बचने की अपील कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने भी सेंट्रल पार्क को शुक्रवार और शनिवार, दो दिनों के लिए आम लोगों के प्रवेश हेतु बंद रखने का निर्णय लिया है। मार्च के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। Delhi News
इसे भी पढ़ें : नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, ‘तख्तापलट’ के आरोपों से गरमाई सियासत
अभिजीत दीपके ने CJP के सदस्यों आशुतोष रांका और सौरव दास को तिरंगा फहराने के मामले में जेल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने की घोषणा की थी। प्रस्तावित कार्यक्रम शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होना था। मार्च के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की ओर से पहले ही कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई गई थी और बिना अनुमति मार्च नहीं निकालने की हिदायत दी गई थी। Delhi News
विज्ञापन