दिल्ली सीएम की बड़ी मुश्किलें, जल्द होगी कोर्ट में पेशी
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:20 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:20 PM
Delhi News : ED के लगातार मिल रहे समन ने अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। अब दिल्ली सीएम को ED की याचिका मामले में अदालत ने मोहलत दे दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 16 मार्च की सुबह 10 बजे अदालत में पेश होने की आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कोर्ट ने आज (17 फरवरी) दिल्ली सीएम केजरीवाल को पेश होना था। जिसमें वह शामिल नहीं हुए, बल्कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में जुड़े। इस मामले पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील ने पेशी से छूट के लिए ऐप्लिकेशन लगाई है। जिसमें उनके वकील ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि दिल्ली सरकार के बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से वह पेश नहीं हो पा रहे हैं।
कोर्ट में ED ने दायर की थी याचिका
आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED ने समन का पालन न करने को लेकर एक याचिका दायर की थी। जिसके बाद दिलली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने के लिए कहा था। आज इस मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केजरीवाल अदालत के समक्ष पेश हुए। केजरीवाल के वकील ने ईडी के समन का पालन नहीं करने के मामले में अपने मुवक्किल के लिए अदालत में प्रत्यक्ष तौर पर हाजिरी से छूट का आग्रह किया, जिस पर अदालत ने शनिवार के लिए उन्हें छूट प्रदान कर दी। वहीं अब इस मामले पर अगली सुनवाई 16 मार्च को होनी ही है।
Delhi News
6 बार ED ने भेजा समन
दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ED की तरफ से अब तक 6 बार समन भेजा जा चुका है। जिसमें उन्हें ED के दफ्तर में पेश होनी को कहा गया था, इनमें से किसी भी समन पर दिल्ली सीएम एक बार भी ED दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। जिसपर ईडी ने केजरीवार के खिलाफ दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर करवा दी। इस याचिक पर अदालत ने कहा था कि केजरीवाल पहली नजर में इसका अनुपालन करने के लिए ‘कानूनी रूप से बाध्य’ हैं। ईडी ने अपनी शिकायत में दावा किया कि केजरीवाल को उनके सहित अन्य लोगों की भूमिका और ‘अपराध से अर्जित आय’ का पता लगाने के वास्ते कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एजेंसी ने दावा किया कि केजरीवाल ने प्रत्येक समन की जानबूझकर अवज्ञा की। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने कहा था, जिसपर दिल्ली सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 17 मार्च को की जानी है, जहां दिल्ली सीएम केजरीवाल के आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
Delhi News