रूस से आया था स्कूलों को बम से उड़ाने वाला ई-मेल, हो रही है जांच
Bomb Threat In Delhi-NCR
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 May 2024 08:49 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 May 2024 08:49 PM
Bomb Threat In Delhi-NCR : नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा दिल्ली NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी बड़ा मुद्दा है। नोएडा कमिश्नरी की पुलिस, दिल्ली पुलिस तथा तमाम सुरक्षा एजेंसियां स्कूलों को उड़ाने की धमकी की जांच में जुटी हुई हैं। पता चला है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने वाला धमकी वाला ई-मेल रूस से भेजा गया था। नोएडा पुलिस की साइबर सैल को इस मामले में और भी कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं।
रूस के IP एड्रेस से नोएडा में आया ई-मेल
आपको बता दें कि दिल्ली और नोएडा के 80 स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे भेजे जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं। साथ ही नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के DPS स्कूल भी शामिल हैं। जो धमकी भरा ईमेल स्कूलों को भेजा गया है, उसमें मजहबी संगठन की ओर से खतरनाक बातें लिखी गई हैं, और कहा गया है कि स्कूलों में बम रखे हैं, इसी के साथ उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां (security agencies) जांच में जुटी हैं। सूत्रों का कहना है कि स्कूलों को जो धमकी वाला ईमेल भेजा गया है, वह रूस से भेजा गया है। आईपी एड्रेस की जांच में रूसी लैंग्वेज डिटेक्ट हुई है। ई-मेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर जांच पड़ताल की, हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस पूरे मामले की जांच में जुटी एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है। नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली पुलिस कोऑर्डिनेशन के साथ तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। यह भी सामने आया है कि ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को धमकीभरा ईमेल रूस से भेजा गया है। जांच के दौरान (IP address Russia language detect) हुई है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की धमकी पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना का कहना है कि जानकारी सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. तलाशी अभियान चल रहा है. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते भी मौजूद हैं। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह भी इस मामले की हर पहलू पर नजर रख रही हैं।
गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान
नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा दिल्ली के स्कूलों को उड़ाने की धमकी का संज्ञान गृह मंत्रालय ने भी लिया है। इस घटना के बाद गृह मंत्रालय का बयान आया है, जिसमें कहा गया कि नोएडा तथा दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को भेजे गए मेल फर्जी प्रतीत होते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं। दिल्ली के 80 से अधिक स्कूलों और नोएडा के कम से कम दो स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल खाली करा लिए गए। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि उसने बम की धमकी मिलने वाले सभी स्कूलों की गहन जांच की और कुछ नहीं मिला।