पुरानी दिल्ली के व्यस्त चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। यह घटना चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई।

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली की खरीदारी के बीच गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें पेट्रोल-डीज़ल भाव 5 नवंबर 2026: दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के नजदीक गली सितारा में हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इमारत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने छह से अधिक गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। इनमें वाटर टेंडर और बचाव वाहनों को भी शामिल किया गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : स्कूल मेंपढ़ते-पढ़ते जिंदगी की जंग हार गई मासूम
इमारत ढहने के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। राहत और बचाव दल मलबे में संभावित रूप से फंसे लोगों को निकालने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। :
विज्ञापन