आखिर खेलकूद के बाद अचानक बच्ची की तबीयत कैसे बिगड़ी ? क्या 9 साल की मासूम की मौत हार्ट अटैक से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है ? क्लासरूम में उस सुबह आखिर क्या हुआ था ?

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके मयूर विहार से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां स्थित लवली पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची स्पोर्ट्स पीरियड खत्म होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। इसी दौरान वह अचानक फर्श पर गिरकर बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती चर्चाओं में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें : : AQI : हवा में जहर, स्वच्छ हवा कोई सरकारी एहसान नहीं, बल्कि नागरिकों का मूल अधिकार
यह पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:52 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को स्कूल में एक 9 वर्षीय छात्रा के बेहोश होने की सूचना मिली थी। बच्ची को तत्काल निर्माण विहार स्थित मालिक रेडिक्स हेल्थकेयर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले जान लें 4 नवंबर के नए दाम, यहां देखें ताजा रेट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची स्कूल में खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होने के बाद अपनी कक्षा में लौटी थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची को बचाने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस की शुरुआती जांच में स्कूल के क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फुटेज में बच्ची अचानक फर्श पर गिरती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पांडव नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची के माता-पिता, सहपाठियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन