Delhi : आईबी निदेशक के आवास पर CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:11 AM
Delhi News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने यहां खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक के आवास में एक गार्ड पोस्ट पर अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Delhi News
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान 53 वर्षीय राजबीर सिंह के तौर पर की गई है, जो आईबी निदेशक के आवास पर एक गार्ड पोस्ट पर तैनात था।
अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को सिंह का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
आपको बता दें कि सेना के जवानों द्वारा खुद को गोली मारकर आत्म हत्या किए जाने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।