दिल्लीवालों के लिए आप की 15 गारंटी, घोषणा पत्र जारी
Delhi Election 2025
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:38 AM
Delhi Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों ने मतदाताओं के सामने वादों का पुलिंदा रख दिया है। इन राजनीतिक दलों की ओर से ताबड़तोड़ वादे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सोमवार को चुनाव के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। आप ने अब दिल्ली के लोगों के लिए 15 गारंटी देने का वादा किया है। सबसे खास बात यह है कि इस गारंटी में रोजगार की गारंटी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले भी पार्टी की ओर से अलग-अलग कई वादों का ऐलान किया जा चुका है, यह 15 गारंटी आज फिर से जनता के सामने परोसा गया है।
आप की ओर से 15 गारंटी वाला मैनिफेस्टो जारी
आप की ओर से 15 गारंटी वाला यह मैनिफेस्टो तब जारी किया गया जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा 25 जनवरी को अपना मैनिफेस्टो जारी किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र भाग-3 पेश किया था। आप से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे। इस मैनिफेस्टो में आप ने दिल्ली वालों को 15 गारंटी देने का वादा किया है।
केजरीवाल की गारंटी का मतलब पक्की बात
केजरीवाल ने कहा, आप जो कहता है वो करता है, केजरीवाल की गारंटी का मतलब है पक्की बात। उसमें कच्ची बात कुछ भी नहीं होती है। जैसे ये लोग कभी कहते हैं संकल्प पत्र, कभी कुछ कभी कुछ। सबको पता है बीजेपी वालों के सभी वादे फर्जी होते हैं। जब पहले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं 15-15 लाख रुपये दूंगा उसके एक डेढ़ साल बाद एक इंटरव्यू में अमित शाह से पूछा गया कि वह पीएम मोदी ने 15-15 लाख देने का वादा किया था तो उन्होंने कहा था कि वो तो चुनावी जुमला था। बीजेपी और कांग्रेस की तरह पार्टी अन्य दूसरी पार्टियां चुनाव में जो भी घोषणाएं करती हैं वो चुनावी जुमले होते हैं। इस बात को बीजेपी के अमित शाह ने घोषणा को चुनावी जुमला कहकर सिद्ध कर दिया है।
दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए
केजरीवाल ने कहा कि आप का मानना है कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सबसे कम बेरोजगारी दर है। राष्ट्रीय स्तर पर करीब 6% बेरोजगारी दर है, लेकिन दिल्ली में करीब दो फीसदी बेरोजगारी दर है। लेकिन चाहे एक भी बेरोजगार हो बेरोजगार तो बेरोजगार होता है। केजरीवाल ने कहा हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। दिल्ली मेें जब तक एक भी बेरोजगार रहेगा हम चैन से नहीं बैठेंगे।
दिल्ली में जारी रहेंगी सारी रेवड़ियां
आप प्रमुख केजरीवाल ने पार्टी घोषणापत्र में अब 15 गारंटी देकर अपनी रणनीति को स्पस्ट किया है। उन्होेंने युवाओं को रोजगार, महिला सम्मान योजना, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी दी। उन्होंने सत्ता में आने पर छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा और मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट का वादा किया। साथ ही मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं के लिए बस यात्रा, पानी, बिजली समेत 6 मौजूदा रेवड़ियां भी जारी रहने की बात कही है। Delhi Election 2025
केजरीवाल की गारंटी पर लोगों को विश्वास
साथ ही यह भी कहा कि अगर पार्टी दिल्ली में सत्ता में आई तो अगले 5 साल में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छ यमुना और अच्छी सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्व सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने आप के सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया है क्योंकि यह केजरीवाल की गारंटी है, इसलिए लोगों को इसपर विश्वास है। बाकी पार्टियां तो चुनाव में जो घोषणा करती हैं वो चुनावी जुमला साबित होती है। Delhi Election 2025
आप के चुनावी वादे
-रोजगार की गारंटी
-महिला सम्मान योजना
-संजीवनी योजना
-पानी के गलत बिल जो आए हैं, वो माफ किए जाएंगे
-डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
-छात्रों के लिए फ्री बस सेवा, दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी छूट
-पुजारी समृद्धि योजना हर पुजारी को और हर ग्रंथि को 18000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे
-किराएदारों को भी फ्री बिजली और फ्री पानी का बेनिफिट मिलेगा
-सीवर की सफाई करेंगे। दिल्ली की सारी पुरानी सीवर की लाइनों को चेंज कर देंगे नई सीवर बिछा देंगे। राशन कार्ड खोले जाएंगे।
-आॅटो टैक्सी और ई रिक्शा वालों को 10 लाख रुपये का बीमा और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा।
-दिल्ली की सोसाइटी में आरडब्ल्यूओ को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से पैसा दिया जाएगा।