Delhi Excise Department : शराब के शौकीनों के लिए काम की खबर, जानें पूरा मामला
Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Jan 2023 11:21 PM
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने ड्राई डेज की लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, 26 जनवरी से 31 मार्च के बीच 6 ड्राई डेज होंगे। यानी, इन दिनों दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी। हालांकि, इन 6 में से 5 दिन होटल-रेस्टोरेंट और बार-क्लब में शराब परोसी जा सकेगी।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), गुरु रविदास जयंती (5 फरवरी), स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (15 फरवरी), महाशिवरात्रि (18 फरवरी), होली (8 मार्च) और राम नवमी (30 मार्च) के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी। इन छह दिनों में से पांच दिन तो शराब की बिक्री होटल-रेस्टोरेंट और बार में हो सकती है, लेकिन 26 जनवरी के दिन कहीं भी शराब नहीं परोसी जाएगी।
दिल्ली में सरकार हर तीन महीने में ड्राई डेज की लिस्ट जारी करती है। दिल्ली में पिछले साल एक सितंबर से पुरानी एक्साइज पॉलिसी (2020-21) लागू हो गई थी। पुरानी एक्साइज पॉलिसी के हिसाब से दिल्ली में सालभर में 21 दिन ड्राई डेज रहते हैं। जबकि, एक्साइज पॉलिसी (2021-22) में सिर्फ तीन ही ड्राई डेज रखे गए थे।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच