
Delhi MCD Election: दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राजनीतिक दलों द्वारा अपने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं। इसी बीच कुछ लोग बड़े दलों के टिकट दिलाने के नाम पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से पैसे भी ऐंठ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक के रिश्तेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक के रिश्तेदार समेत गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 55 लाख रुपये लिए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर से पार्षद का टिकट नहीं मिल सका है।
दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आप विधायक के पीए विशाल पांडेय और रिश्तेदार शिव शंकर पांडेय व ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आप का टिकट दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये लिए थे।