Delhi Metro : 25 मार्च (सोमवार) को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो को लेकर DMRC की ओर से जानकारी जारी की गई। DMRC ने ट्वीट के जरिए होली के दिन दिल्ली मेट्रो के चलने का समय बताया है। ट्वीट में DMRC ने लिखा कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी।
सुबह के वक्त नहीं चलेगी मेट्रो
मेट्रो के अनुसार, होली वाले त्योहार के दिन सुबह के वक्त मेट्रो नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर मेट्रो इस दिन सुबह के वक्त बंद रहेगी। इस तरह रात साढ़े 11 बजे के बाद दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का रखरखाव किया जाता है। इस दौरान मेट्रो लाइन रखरखाव से लेकर मेट्रो ट्रेन की मरम्मत किया जाता है।
https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1771057340386586922?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1771057340386586922%7Ctwgr%5E4f66120f15e3e37b709171d5b375a2fc9d015215%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Fdelhi-metro-timings-on-holi-2024-dmrc-says-train-services-to-start-at-2-30-pm-2645786
Delhi Metro