दिल्ली मेट्रो में कपल में चले थप्पड़, लड़की बोली मम्मी को बताऊंगी
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:57 PM
Delhi Metro Viral Video : DMRC की लगातार चेतावनी के बाद भी दिल्ली मेट्रों में नाचने-गाने और लड़ाने -झगड़े थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो में कभी अश्लीलता दिखते लोगों का वीडियो सामने आता है, तो कभी सीट को लेकर लड़ते हुए यात्री नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया जो इन सभी वीडियों से थोड़ा अलग और अजीब था।
"मैं मम्मी को बताऊंगी"
दरअसल मेट्रो में खड़े एक कपल की किसी बात को लेकर बहस हो गई है। जिसपर लड़की ने अपने हाथ में लिया हुए से थैला अपने लड़के दोस्त को मारती है। इसपर लड़का कहता है- हाथ कम उठा ले पब्लिक प्लेस है ये। फिर वह आगे जाती है तो लड़का कहता है- निकल यहां से... तो लड़की वापस आकर फिर उसे थप्पड़ मारती है और कहती है- इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं। इसके बाद लड़का भी उसे थप्पड़ मारता है। फिर लड़की कहती है- देख मैं मम्मी को बताऊंगी, तेरे जैसा लड़का किसी को भी न मिले- मेरी जिंदगी में मत आइयो, निकल जा यहां से। इस दौरान लड़की उसे लगातार मारती जाती है।
[video width="406" height="396" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/bRE-VDzITK6RudEf.mp4"][/video]
Delhi Metro Viral Video
लोगों के आ रहे कई कमेंट
जब यह सब दिल्ली मेट्रो में चल रहा था, उस दौरान मेट्रो में ही बैठे किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। कई कह रहा है कि ये तो भाई-बहन की तरह लड़ रहे हैं। तो कोई और कह रहा है कि अब जेंडर इक्वेलिटी की बात क्यों नहीं हो रही जो एक लड़की लड़के पर हाथ उठा रही है। हालांकि,ये वीडियो कब का है ये अभी तक नहीं पता चल सका है, लेकिन इन दिनों दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में झगडे़ के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जोकि ज्यादातर झगड़े सीट को लेकर ही होते रहते हैं। इसके अलावा मेट्रो रील्स बनाए जाने को लेकर भी काफी फेमस रहता है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।