Delhi News : 11वीं कक्षा की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:42 AM
Delhi News। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Delhi News
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 साल की लड़की की अपनी कक्षा के एक लड़के से दोस्ती थी, जो उसके माता-पिता को पसंद नहीं थी और हो सकता है कि इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया हो।
अधिकारी के मुताबिक, अपराध टीम और फॉरेंसिक विषेशज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान कुछ पड़ोसियों ने बताया कि लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
अधिकारी के अनुसार, मृतका के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखवा दिया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।
दिल्ली एनसीआरकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।