Delhi News : मामूली कहासुनी के बाद खानपान कर्मी की पीट पीटकर हत्या
Delhi News
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2023 09:34 PM
Delhi News : दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 12 क्षेत्र में बीती रात एक कार्यक्रम के दौरान खाने की प्लेटों को लेकर एक खानपान कर्मी को दो लोगों ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला।
Delhi News
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को रात 12 बजकर 58 मिनट पर प्रशांत विहार थाने में फोन आया कि रोहिणी के सेक्टर 12 में जापानी पार्क के समीप सांवरिया टेंट के पीछे झगड़ा हो गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गर्ग ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तब उसने पाया कि झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति को बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान किराड़ी के प्रेमनगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि एक कार्यक्रम के दौरान जब ठाकुर डीजे कर्मियों के लिए खाने की प्लेट नहीं ला पाया तब दो व्यक्तियों ने उसकी पिटाई कर दी। गर्ग के मुताबिक ठाकुर के सिर पर प्लास्टिक की किसी मजबूत चीज से प्रहार किया गया।
पुलिस ने कहा कि प्रशांत विहार थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने कहा कि जांच से पता चला है कि घटना के वक्त मौके पर चार लोग थे जिनमें से दो से पूछताछ की जा रही है और सभी संदिग्धों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। नके अनुसार, अन्य दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
दिल्ली एनसीआरकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।