संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंचा अरविंद केजरीवाल का मामला, आई टिप्पणी
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 11:22 PM
Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सधी हुई टिप्पणी की है। अभी तक भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र संघ की टिप्पणी पर कोई जवाब नहीं आया है। यह तय माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का मामला पूरी दुनिया में पहुंच गया है। अरविंद केजरीवाल के मामले को भारत के दुश्मन देश भी खूब हवा देने में लगे हुए हैं।
Delhi News
संयुक्त राष्ट्र में अरविंद केजरीवाल
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय ईडी.... की हिरासत में हैं। अमेरिका तथा जर्मन अरविंद केजरीवाल के मुददे पर चिंता जता चुके हैं। अब संयुक्त राष्ट्र तक अरविंद केजरीवाल का मुददा पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनी गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफऩ दुजारिक से अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में एंटोनी गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे किसी भी देश की तरह जहाँ चुनाव हो रहा है, भारत में भी राजनीतिक और नागरिक अधिकारों के साथ-साथ सभी लोगों के हितों की रक्षा होनी चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया को उम्मीद है कि हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में भारत के संसदीय चुनावों में वोट कर सकेगा। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े केस में 21 मार्च को गिरफ़्तार किया था।