दिल्ली अग्निकांड में बड़ा अपडेट, नवजात बच्चों का हत्यारा हुआ गिरफ्तार
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:45 AM
Delhi News : दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी आग मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन को अरेस्ट कर लिया है। उसे दिल्ली से ही गिफ्तार किया गया है। बता दें डॉक्टर नवीन के दिल्ली में कई बेबी सेंटर चलते है। बेबी केयर सेंटर अग्निकांड में नवीन से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है दिल्ली पुलिस FIR में 304 की धारा भी जोड़ सकती है।
Delhi News
आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात बेबी केयर सेंटर में आग लग गई, जिसमें जलकर 7 बच्चों की मौत हो गई थी। जब ये हादसा हुआ तब बेबी केयर सेंटर में 12 नवजात बच्चे थे। हादसे के बाद बेबी केयर सेंटर का मालिक डॉक्टर नवीन खिची फरार था, लेकिन अब वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
Delhi News
बेबी केयर सेंटर का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. नवीन खिची के बेबी केयर सेंटर का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है। साल 2021 में नवीन खिची एंड केयर- न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, विवेक विहार फेज वन के खिलाफ IPC की धारा 325, 506, 34 और किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की सुरक्षा और देखभाल) की धारा 75 के तहत FIR दर्ज की गई थी। इस FIR में नवीन खीची के खिलाफ नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और केस हिस्ट्री में हेराफेरी करने का भी आरोप लग चुका है। इस FIR को हाथरस के एक दंपति ने दर्ज कराया था, जिन्होंने अपने नवजात बच्चे को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या था पूरा मामला
असल में अस्पताल में दंपति के बच्चे का बायां हाथ टूट गया था। जब दंपत्ति ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उन्हें पता चला कि एक नर्स उनके बच्चे बेरहमी से पीटा था, जिससे उसकी हड्डी टूट गई थी। जब दंपति ने इसकी शिकायत नवीन खीची से की तो कथित तौर पर उन्होंने दंपति को धमकी दे डाली थी। इसके अलावा 2021 में जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दिल्ली नर्सिंग होम अधिनियम के तहत नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। जिसमें भारी जुर्माना का सामना करना पड़ा था। Delhi News