जेल में बंद है सीएम अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता कर रहीं धुआंधार रोड शो
Delhi News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:29 AM
Delhi News : शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) जेल में बंद है। वहीं देशभर में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है, ऐसे में प्रचार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल(Sunita Kejriwal) सभांल रही है। सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) 2 मई यानी गुरूवार को चुनावी कैंपेन के लिए गुजरात पहुंचीं थी।
गुजरात में प्रचार करने गई सुनीता केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने गुजरात रोड शो में बीजेपी के ऊपर बड़ा हमला बोला। सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को इन लोगों ने जबरदस्ती जेल में डाल दिया है, लोग काफी समझदार हैं। इस साजिशन गिरफ्तारी का लोग अपना जवाब वोट द्वारा देंगे। दऱअसल अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का दिल्ली के बाहर पहला चुनावी कैंपेन है। इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया था।
Delhi News
बोटाद में सुनीता केजरीवाल का रोड शो
आपकी जानकारी के बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने गुजरात के भावनगर के बोटाद क्षेत्र में रोड शो किया। इसके बाद वो भरूच जाएंगी और यहां भी रोड शो करेंगी। कांग्रेस से गठबंधन समझौते के तहत AAP गुजरात की भरूच और भावनगर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1785951573870334244
रोड शो में सुनीता केजरीवाल का बीजेपी पर हमला
अपने रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''देश में तानाशाही चल रही है। उन्हें (अरविंद केजरीवाल) सुगर की बीमारी है, इन्सुलिन लेते हैं। उन्हें नहीं दिया गया। दिल्ली वालों ने उनको मुख्यमंत्री चुना है। दिल्ली में सरकारी अस्पताल के हालत बदल गए हैं।'' सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा, ''उनकी आवाज को हम आप तक पहुंचा रहे हैं। इस देश को बचाना है क्योंकि देश तानाशाही की ओर जा रहा है। हम सब मिलकर तानाशाही को हटाएंगे। Delhi News
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।