करोड़ों लोगों ने गंगा में स्रान किया, क्या दिल्ली यमुना में स्रान कर सकते हैं
Delhi News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
Delhi News : दिल्ली के चुनावी दंगल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कमर कस कर पहुंच गए हैं। दिल्ली के सियासी रण में सीएम योगी ने पहुंचते ही गुरुवार को सबसे पहले उन्होंने किराड़ी में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने इस जनसभा में कहा, अगर एक सीएम के रूप में मैं और मेरी सरकार के मंत्री और करोड़ों लोग संगम में स्नान कर सकते हैं तो केजरीवाल और उनके मंत्री क्या यमुना में स्नान कर सकते हैं। इन्होंने सिर्फ यमुना को गंदे नाले में बदलने का काम किया है। जनता की अदालत में इन्हें इसकी माफी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, इस सरकार ने वोट की खातिर दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने का काम किया है।
सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है कुछ पता नहीं चल रहा
सीएम योगी ने कहा, याद करिए आज से एक दशक पहले तक लोग दिल्ली की सुविधाओं याद करते थे, सुविधाओं के लिए दिल्ली आते थे। मेट्रो का मॉडल जो अटल जी ने शुरू किया था, उसे देखने लोग दिल्ली आते थे। सड़कों की बात होती थी तो लोग दिल्ली आते थे। आज क्या स्थिति है, सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है कुछ पता ही नहीं चल रहा है। पहले की अपेक्षा दिल्ली की व्यवस्था और सुविधाएं दोनों ही नदारद हैं। ना ही सड़कें ठीक ठाक हैं ना ही सुविधाएं ही ऐसी हैं जिनका उदाहरण दिया जा सके।
दिल्ली के साथ खिलवाड़ किया जा रहा
सीएम योगी ने कहा, हमने दिल्ली से खिलवाड़ करने की छूट एक गिरोह को क्यों दे दी है। दिल्ली में कूड़े का ढेर पड़ा है, देश की राजधानी की दुर्गति हो रही है। वाहन सीवर के पानी से गुजर रहे हैं, हमारे वाहनों को भी गुजरना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने यमुना को गंदा करने का पाप किया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत यमुना को साफ करने की बात आई तो अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया। यमुना की स्वच्छता पर ये लोग सहयोग नहीं करना चाहते। ये विकास परियोजना का मौके पर जाकर सत्यापन नहीं करना चाहते। वास्तविकता से आंख मोड़ने से न कोई काम हो पाता है ना ही विकास किया जा सकता है। Delhi News
लोग यूपी को विकास के मॉडल के रूप में देख रहे
दिल्ली के हालत पर यूपी के सीएम ने कहा, इनका तो हाल यह है कि सुबह उठते ही सबसे पहले ये झूठे पोस्ट करते हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फरेब की फर्जी बातें करने के काम में इन लोगों को महारत प्राप्त है। जितना समय ये लोग झूठ बोलने में लगाते हैं अगर इतना ध्यान काम पर देते तो दिल्ली इतनी बदहाल नहीं हुई होती। इन्होंने दिल्ली को कूड़ाघर बनाकर रख दिया है। आजकल केजरीवाल अपने भाषणों में यूपी की बात कर रहे हैं। उनको भूलना नहीं चाहिए कि लोग यूपी को विकास के मॉडल के रूप में देख रहे हैं। और इस समय यूपी ही ऐसा राज्य है जो हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
आम आदमी पार्टी के नेता झूठ बोलने के एटीएम
सीएम योगी ने कहा, इन्हें सिर्फ झूठ बोलने में महारत प्राप्त है। आम आदमी पार्टी के नेता झूठ बोलने के एटीएम बन गए हैं। सीएम योगी ने बांग्लादेशी और रोहंगियाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस सरकार ने दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने का काम जरूर किया है। आम आदमी पार्टी के नेता आधार कार्ड बांटते हैं। सीएम योगी ने दिल्ली दंगे का मुद्दा भी उठाया, और कहा कि 2020 में दिल्ली में दंगा करवाकर आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। Delhi News
दोबारा सत्ता में आने का कोई हक नहीं
सीएम योगी ने कहा, नई दिल्ली के अलावा बाकी दिल्ली में पावर कट हो रहा है। जो लोग आपके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, दिल्ली को बिगाड़ रहे हैं, ऐसे लोगों को दोबारा सत्ता में आने का कोई हक नहीं है। पंजाब की कुछ बहनों ने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया है। इन्होंने 1000 रुपये महीने देने का वादा पूरा नहीं किया है। ये वादा करके भूल जाते हैं। ऐसे लोगों से दिल्ली वासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन्हें दोबारा सत्ता में वापस नहीं आने देना चाहिए।
आप तुष्टिकरण की राजनीति करती रही
आम आदमी पार्टी की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। आम आदमी पार्टी की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर उन्होंने कहा, इस सरकार ने पहले दिल्ली के मुल्ला और मौलवियों को लाभ दिया फिर चुनाव आया तो पंडितों के लिए भी ऐलान कर दिया। वाल्मीकि समाज रविदासी पुजारी आम आदमी पार्टी के एजेंडे में नहीं हैं। इनकी तुष्टिकरण की राजनीति का सच सामने आ चुका है। जनता इन्हें इस बार चुनाव में दिखाएगी कि किसने काम किया है किसने नहीं किया है।
जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा
ये सभी जानते हैं कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, और जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया, आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। यह गुरु को धोखा देकर उनके सिद्धांतों से खिलवाड़ करके सत्तासुख के लिए कुछ भी करने वाली पार्टी है, जनता को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। Delhi News