दिल्ली पुलिस ने ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, एक विदेशी भी गिरफ्तार
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:21 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:21 AM
Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिक समेत पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी लोगों को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।
Delhi News
दरअसल उत्तरी दिल्ली जिला के साइबर थाने की पुलिस टीम ने लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र और विदेशी नगरिग सहित 5 ठगों के एक गिरोह का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल सहित नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आरोपियों की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगी करने वाले आरपियों की पहचान हरियाणा के हिसार के रहने वाले अशोक कुमार (45), राहुल कुमार उर्फ पंडत (21), विशाल (20), हिमांशु उर्फ काले (20) और नाइजीरिया के मंसूर अबुबाकर (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने ठगों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 4 डेबिट कार्ड और 6 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं। पकड़े गए ठगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
झांसे में लेकर करते थे ठगी
डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उतरी जिले के साइबर थाने की पुलिस को नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए साइबर ठगी की एक शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने बताया था कि साइबर ठगों ने वाट्सएप के जरिए उन्हें मैसेज भेजकर वर्क फ्रॉम होम से अर्निंग का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
ग्रेटर नोएडा से नाइजीरियन को दबोचा
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ठगों से मिली जानकारी क आधार पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से नाइजीरियन नागरिक मंसूर अबुबाकर को गिरफ्तार किया गया है। मंसूर ही ठगी की रकम को निकाला था। पूछताछ में उससे मिली जानकारियों और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक के बाद एक कर के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंसूर से पूछताछ के बाद पुलिस ने हरियाणा के हिसार में छापेमारी कर सबसे पहले विशाल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर हिमांशु और फिर राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।।