Delhi News : नई दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। मृतकों की पहचान जग्गी कुमार, श्याम सिंह, और कांता प्रसाद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी थे। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी, एसएचओ मनीष और आईओ एसआई सोकेन्दर, जांच में जुटे हैं। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, तुरंत तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। यह घटना जीसीआर एन्क्लेव के निकट गर्ग नर्सिंग होम और केंद्रीय विद्यालय, आनंद विहार के पास हुई।
इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इससे पहले, दिल्ली के शाहदरा में भी एक घर में आग लगने से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि दो बच्चों को बचाया गया था। आग सुबह 5:24 बजे लगी थी, और दमकल की छह गाड़ियाँ मौके पर पहुंची थीं। आग लगने की घटनाएं बीच बीच में होती रहती हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये देखा गया है कि यह दुर्घटनाएं ज्यादातर असावधानी के कारण ही होती हैं। अब आनंद विहार क्षेत्र में स्थित एक झोपड़ी में आग लगी है।
सावधानी बरतने की आवश्यकता
ठंड के मौसम में अलाव या अंगीठी का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि लापरवाही से आग लगने की घटनाएँ बढ़ सकती हैं। आग लगने की इन घटनाओं से जनहानि हो रही है, जो अत्यंत दुखद है। नागरिकों को आग से संबंधित सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। Delhi News