अच्छी खबर : झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों की चमकने वाली है किस्मत
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:43 AM
Delhi News : दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब 10,000 नए फ्लैट्स बनाने जा रहा है, जो खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए होंगे। इस काम के लिए डीडीए ने एक निजी फर्म को ट्रांजेक्शन एडवाइजर नियुक्त किया है जो 10 पुनर्वास परियोजनाओं के आकलन की जिम्मेदारी संभालेगी।
झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को मिलेगा बेहतर आवास
डीडीए द्वारा शुरू किए गए इस पुनर्वास प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवास मुहैया कराना है। पहले ही अशोक विहार के जेजे क्लस्टर में नए फ्लैट बनाए गए थे और अब अन्य झुग्गी बस्तियों में भी इस प्रकार के फ्लैट बनाए जाएंगे। डीडीए ने पिछले साल 13 दिसंबर को इस परियोजना के लिए एक निजी फर्म को अनुबंध पत्र जारी किया था। इस परियोजना में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 26,438 घरों वाले 19 जेजे (झुग्गी झोपड़ी) क्लस्टर को कवर किया जाएगा। इन परियोजनाओं के आकलन के लिए डीडीए ने सात महीने का समय निर्धारित किया है।
6 जेजे क्लस्टर में बनाए जाएंगे 10,000 फ्लैट्स
डीडीए की योजना के तहत दिलशाद गार्डन और कालकाजी में एक-एक फ्लैट बनाने की योजना है, जबकि शालीमार बाग और पीतमपुरा जैसे इलाकों में भी एक अन्य परियोजना को प्राथमिकता दी जाएगी। इन तीन परियोजनाओं में लगभग 10,000 घरों वाले छह जेजे क्लस्टर शामिल होंगे।
जेजे बस्तियों में कुल कितनी बस्तियां हैं?
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में कुल 675 जेजे बस्तियां हैं, जिनमें से 350 बस्तियां डीडीए के अधिकार वाली जमीन पर स्थित हैं। इससे पहले, डीडीए ने अपनी पुनर्वास नीति में बदलाव किया था, जो पिछले साल नवंबर में एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में अनुमोदित किया गया था। नीति में बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 100 प्रतिशत लाभार्थी उसी स्थान पर पुनर्वासित हो सकें जहां वे पहले रहते थे। Delhi News